Dehradun NewsBig News

रेखा आर्या ने लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा, खेल सचिव को दिए ये निर्देश

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित सभागार में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने खेलों की तैयारियों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने और तैयारियों में कोई कमी ना रखने को लेकर निर्देश दिए हैं।

रेखा आर्या ने लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा,

रेखा आर्य ने कहा तैयारियों को लेकर अपनी गंभीरता को दोबारा सुनिश्चित करे। इसके साथ ही विशेष खेल सचिव को अधिकारियों की ज़िम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव से फोन पर बात कर इंदिरा गांधी स्टेडियम (गौला पार) हल्द्वानी के बजट और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण की दिशा में कार्यवाही तेज करने के लिए निर्देशित किया।

विभिन्न विभागों की बैठक जल्द होगी आहूत

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों की एक बैठक जल्द ही आहूत की जाएगी। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा भी लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें