Almorahighlight

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मंत्री ने मांगें वोट, बोली ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास को मिलेगी गति

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अल्मोड़ा में भाजपा के विभिन्न समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मंत्री ने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की गति और ज्यादा तेज होगी।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मंत्री ने मांगें वोट

मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार सुबह सबसे पहले डिगरा जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंकज बजेली के समर्थन में मनान में रोड शो निकाला। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पहले से ही जुटी हुई है। मंत्री ने कहा जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर एक इंजन और जोड़ना है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मंत्री ने मांगें वोट, बोली ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास को मिलेगी गति
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मंत्री ने मांगें वोट

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास को मिलेगी गति

मंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की गति और ज्यादा तेज होगी। दोपहर में मंत्री ने छानी ल्वेशाल जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार भुवन जोशी के समर्थन में बिजौरिया बैंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इसके बाद मंत्री ने 6 किमी लंबे रोड शो में शामिल हुई। मंत्री ने कहा कि रोड शो में उमड़े सैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने का जनता मन बना चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button