Trending

शख्स ने ढूंढ निकाला दुर्लभ लाल कोबरा, वीडियो हो रही वायरल, जानें सच्चाई

दुनियाभर में कई ऐसे जीव है जो दुर्लभ है। ऐसे कई जीव है जो बहुत रेयर दिखाई देते है। जब ये दीखते है तो लोग उसपर यकीन ही नहीं करते। ऐसे में भारत में एक शख्स ने लाल कोबरा ढूंढ निकाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें लाल कोबरा नज़र आ रहा है। लोग इस वीडियो पर संदेह कर रहे है। ऐसे में चलिए जानते है की आखिर ये कोनसा सांप है। अगर ये कोबरा है तो ये लाल क्यों है? चलिए जानते है वायरल वीडियो की सच्चाई। (Red colour cobra video reality)

शख्स ने ढूढ़ निकाला दुर्लभ लाल कोबरा, जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट @snake_fraind पर सापों से जुडी वीडियो पोस्ट की जाती है। इस अकाउंट से हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति लाल रंग का सांप (Red cobra video fake or real) पकड़ रहा है।

जैसी ही व्यक्ति पीछे से सांप को पकड़ता है वो एक दम से आप फन फैलाता है। जिसे देखकर पता चलता है की ये कोबरा सांप है। पर हैरान कर देने वाली बात इस कोबरा सांप का रंग है। जो की लाल है। ये वीडियो फेक है या नहीं इसकी हम पुष्टि नहीं करते। लेकिन आपको बता दें की दुनिया में लाल रंग का कोबरा पाया जाता है। ये रेयर प्रजाति का होता है। इसे रेड स्पिटिंग कोबरा कहते है।

दुर्लभ प्रजाति है रेड स्पिटिंग कोबरा

रेड स्पिटिंग कोबरा एक दुर्लभ प्रजाति है। ये अफ्रीका में पाए जाते है। रेड स्पिटिंग कोबरा का साइंटिफिक नाम Naja pallida है। ये सांप तंजानिया, यूगांडा, सुडान आदि इलाकों में देखने को मिलते है। ये सांप अपना जहर थूकते हैं। इसी वजह से इनका नाम ऐसा पड़ा है। हालांकि वीडियो देखने पर ये आम कोबरा ही लग रहा है। जिसके ऊपर लाल रंग कर दिया हो। रेड स्पिटिंग कोबरा से वीडियो वाला सांप काफी अलग है।

वीडियो को लोगों ने बताया फेक

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को फेक बताते हुए लोग सवाल खड़े कर रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें