Big NewsUttarakhand

UKSSSC paper leak case: भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को मिली जमानत, दो और भी होंगे रिहा

UKSSSC paper leak case: प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ ही दो और लोगों को भी सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है।

भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड Hakam singh rawat को मिली जमानत

उत्तराखण्ड के paper leak case के मास्टर माइंड हाकम सिंह को जमानत मिल गई है। इसके साथ ही दो और आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि हाकम सिंह पेपर लीक मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद है।

विपिन बिहारी और शशिकांत भी होंगे रिहा

Paper leak case के मास्टर माइंड हाकम सिंह के साथ ही उसके साथी विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद तीनों की जमानत मंजूर की है।

एक साल से जेल में थे बंद

बता दें कि Hakam singh Rawat, विपिन बिहारी और शशिकांत तीनों एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट में बहस सुनने के बाद तीनों को जमानत मिली है। हाकम सिंह के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से रिश्ते होने की बात सामने आई थी।

बता दें कि पिछले साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया था। अब तक पेपर लीक मामले में 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button