Char Dham YatraHighlightUttarakhand Weather News

Char dham yatra weather : चारधाम यात्रा पर आने से पहले पढ़ लें मौसम का अपडेट, वरना होगा पछतावा

अगर आप भी चारधाम यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यात्रा पर आने से पहले मौसम का अपडेट जरुए पढ़ लें।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज रविवार यानी नौ जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन जिलों में स्थित हैं चार धाम

बता दें केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। वहीं बदरीनाथ धाम चमोली तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी में स्थित है।मौसम वैज्ञानिको ने केदारनाथ धाम, बदरीनाथ, गंगोत्री और यनुमोत्री धाम में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।इसके साथ ही यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

यात्रा पर आने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • रेन कोट और छाता रखना ना भूलें।
  • पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, गर्म कपडे रखना ना भूलें। ।
  • अपनी जरुरी दवाओं को जरूर रख लें
  • चारधाम यात्रा रूट पर सतर्क रहें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें