Sports

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु की जीत, Points Table पर टीम का बुरा हाल

IPL 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आरसीबी ने 43 रनों से ये मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर CSK ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। हालांकि चेन्नई 207 पर ही सिमट गई।

RCB ने 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया RCB vs CSK Highlights

RCB के बल्लेबाजों ने 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें फिल साल्ट ने 46 रन, देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। तो वहीं रजत पाटीदार ने 48 और टिम डेविड ने 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने आई चेन्नई के टॉप-आर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 30 रनों पर ही टीम ने तीन विकेट गवा दिए।

207 रनों पर सिमट गई CSK

संजू 9, ऋतुराज 7 और आयुष म्हात्रे सिर्फ एक रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। जो कि हार की बड़ी वजह मानी जा रही है। सिर्फ सरफराज खान ने ही 50 रनों की पारी खेली। कार्तिक भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन के बीच 32 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम 207 रनों पर सिमट गई। जिसके चलते आरसीबी ने 43 रनों से मैच जीत लिया।

प्वाइंट्स टेबल पर टीम की पोजीशन

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने दो मैचों में दो जीत दर्ज कर चार अंक हासिल कर लिए है। टीम का नेट रन रेट भी नेट रन रेट +2.501 है। तो वहीं चेन्नई की ये लगातार तीसरी हार है। -2.517 की नेट रन रेट के साथ टीम सबसे नीजे 10वीं पोजीशन पर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें