Entertainment

गोरखपुर सांसद Ravi Kishan की बढ़ी मुश्किलें! एक्टर की कथित पत्नी और बेटी के साथ तस्वीरें हुई वायरल, देखिए

Ravi Kishan Controversy: भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर सीट से सांसद रवि किशन आज अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में बने हुए हैं। बता दें कि मुंबई की एक महिला अपर्णा सोनी ने भोजपुरी एक्टर के उपर गंभीर आरोप लगाए है। कथित तौर पर महिला रवि को अपना पति बता रही है।

साथ ही शादी होने का भी दावा कर रही है। जिससे उनकी एक बेटी शिनोवा भी है। आरोपों के बाद महिला के खिलाफ रवि की पत्नी प्रीति शुक्ला ने शिकायत दर्ज की है। इसी बीच रवि किशन की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें अभिनेता किसी महिला और बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

Ravi Kishan की कथित पत्नी और बेटी के साथ तस्वीरें वायरल

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज में रवि किशन एक बच्ची और महिला के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट से KRK दावा कर रहे है कि तस्वीरों में जो बच्ची दिख रही है वो शिनोवा ही है।जिसे अभिनेता स्वीकार नहीं कर रहे।

मामले में दर्ज हुई FIR

महिला के आरोपों के बाद रवि किशन की वाइफ ने अपर्णा सोनी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पत्नी प्रीति शुक्ला ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की भी शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा महिला ये सब सिर्फ अभिनेता की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं।दर्ज की गई FIR में बताया गया कि महिला के खिलाफ एक साल पहले भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की गई थी। अभिनेता की चुनाव के दौरान छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: KRK के द्वारा शेयर की गई इन फोटोज की Khabar Uttarakhand पुष्टि नहीं करता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें