Char Dham Yatra 2023HighlightUttarakhand

केदारनाथ में भोजन की दरें हुई निर्धारित, इतने रुपए में भरपेट मिलेगा खाना

केदारनाथ में भोजन की दरें निर्धारित कर दी गई है। केदारनाथ में आए यात्रियों और यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है। जीएमवीएन द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इतने रूपये में पेट भर मिलेगा खाना

केदारनाथ में आए यात्रियों को सुबह नाश्ते के लिए 200 रूपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रूपये देने होंगे। जानकारी के अनुसार जीएमवीएन द्वारा नदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा।

यात्री उठा सकेंगे इन व्यंजनों का लुत्फ़

यात्रियों को रोज लौकी, तोरई की सब्जी, मूली की थिंचोड़ी, पहाड़ी राजमा की दाल, गहथ की दाल, उड़द व तोर की दाल परोसी जाएगी। इसके साथ ही चाय, कॉफी और दूध भी मिलेगा। इसके अलावा तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग का हलवा, झंगोरे की खीर परोसी जाएगी। इसके अलावा तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग के हलवे के साथ ही झंगोरे की खीर भी होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें