UttarakhandBig NewsHaridwar News

kawad yatra में आई महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस को इस हालत में मिली

kawad yatra में आई उत्तर प्रदेश की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को महिला नशे की हालत में मिली। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Kawad yatra में आई महिला के साथ दुष्कर्म

महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। शुक्रवार देर शाम पुलिस को महिला गणेशपुर में भटनागर नर्सिंग होम के पास वाली गली में नशे की हालत में मिली। सूचना पर Gangnahar कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने पूछताछ में बताया कि वो कांवड़ के दौरान हरिद्वार आई थी।

रिचार्ज का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

महिला ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। इस बीच उसे एक युवक मिला। युवक ने महिला को मोबाइल रिचार्ज का झांसा दिया और अपने साथ रेलवे रोड स्थित एक कमरे में ले गया। महिला ने बताया युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को नशे का इंजेक्शन देना शुरू कर दिया।

नशे का इंजेक्शन लगाकर करता रहा दुष्कर्म

महिला ने युवक पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पिछले कई दिनों तक युवक उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार शाम महिला को होश आया तो वो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के कमरे में छापा मारा।

पुलिस ने युवक के कमरे पर छापा मारा तो वहां ताला लटका हुआ मिला। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है। युवक समुदाय विशेष का मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस महिला के पति से संपर्क करने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि फ़िलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें