Haridwar NewsBig News

कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, गवाही देने से पहले हुई बेहोश

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता जहरीला पदार्थ खाकर गवाही देने पहुंची थी। बताया जा रहा है युवती गवाही देने से पहले ही बेहोश हो गई। महिला की हालत गंभीर देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवती का इलाज चल रहा है।

कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव का है। जहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने 20 सितंबर 2023 को एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नौ नवंबर को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है 18 नवम्बर को आरोपित युवक के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए गए।

कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी युवती

मंगलवार को युवती कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी। लेकिन गवाही देने से पहले ही बेहोश हो गई। जिसके बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती का उपचार चल रहा है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खतरे से बाहर बताई जा रही युवती

युवती का उपचार कर रही सिविल हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ वंदना ने बताया की युवती चार महीने की गर्भवती है। बता दें पीड़िता ने कोर्ट में गर्भपात कराने की एप्लिकेशन दाखिल कार्रवाई हुई है। हालांकि आज पीड़िता दुष्कर्म मामले में कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी। चिकित्सकों की माने तो अब युवती की हालत खतरे से बाहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें