Almora NewsHighlight

शादी का सालगिरह मनाने उत्तराखंड पहुंचे रणवीर और दीपिका, खूब भाया ये पहाड़ी खाना

deepika padukon

अल्मोड़ा : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड की वादियों को चुना। दोनों 14 नवंबर को अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के कसारदेवी पहुंचे और वहां एकांत में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। जानकारी मिली है कि दोनों ने ना तो बाहर से केक मंगाया ना खाना। दोनों ने बिनसर स्थित रिजॉर्ट में भट्ट के डुबके और बड़ी की सब्जी खाई जो की उनको खूब भायी। दोनों हिमालय की विहंगम चोटियों को निहारते हुए दिखाई दिए।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार को अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कसारदेवी पहुँचे और वहां वो मैरी बटन रिजॉक्ट में रुके। दोनों ने शादी की सालगिरह के लिए उत्तराखंड की वादियां को चुना। दोनों ने अपना ये उत्तराखंड दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा। दोनों ने 14 नवंबर को सादगी के साथ अपनी सालगिरह मनाई। उनके इस कार्यक्रम में किसी को नहीं बुलाया। होटल स्टाफ को भी पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया था। हालांकि होटल स्टाफ ने उनको देखा लेकिन उनको उनके पास जाने की इजाजत नहीं थी।

होटल अथॉरिटी ने जानकारी दी कि दोनों 14 नवंबर को आए औऱ दो दिन रुकने के बाद आज 16 नवंबर को अपने हेलीकॉप्टर से मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपना कार्यक्रम पूरी तरह से गुप्त रखा है। उन्होंने शादी की सालगिरह के लिए कोई चीज भी बाहर से नही नही मंगाई। ना ही केक मंगाया।

बॉलीवुड स्टार के कसार देवी में होने की खबर उनके समर्थकों को मिलते ही वहां भीड़ लगनी शुरू हो गयी। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे लेकिन वो किसी से नहीं मिले। जानकारी मिली है कि दोनों ने लंच में भट्ट के डुबके और बड़ी की सब्जी खाई जो की उनको खूब भाया। फिर वो अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें