Haridwar News

मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर फूटा निशंक का गुस्सा, Video Viral

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का एक वीडियो वायरल हो रहा(Video Viral) है। जिसमें उनका गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। पूर्व केंद्रीय मंत्री का ये गुस्सा पुलिस अधिकारी पर फूटा। दरअसल जनसुनवाई के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी समस्या रखी। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर फूटा निशंक का गुस्सा

मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा धमकाया जा रहा था। इस दौरान उस व्यक्ति के घर पर हमला भी हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद निशंक से पीड़ित व्यक्ति ने गुहार लगाई। समस्या को सुनते हुए मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ऑफिसर को उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

निशंक ने कहा कि यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी। अगर आधिकारिक मौजूद है तो उनकी ड्यूटी भी बनती है कि गुंडागर्दी के खिलाफ तेजी से होगा एक्शन लिया जाए। इसी का ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें