Dehradun NewsHighlight

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

SHAURYA STHALरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून के कैंटोमेंट के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल का लोकार्पण किया है। रक्षा मंत्री ने देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह जॉलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे। वहां सीएम धामी ने उन्हे रिसीव किया। इसके बाद राजनाथ सिंह देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे। उन्‍होंने शौर्य स्थल का  लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्षा मंत्री शहीद जसवंत सिंह मैदान पहुंचे और वेटरन रैली में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह सोल ऑफ स्टील अभियान की भी शुरुआत की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत पहले जैसा भारत नहीं रहा। एक वक्त था जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी जाती थी। पर आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कान खोलकर उसकी बात सुनी जाती है। कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति भोजन में नमक जैसी है। सभी वर्ग के लोग अपनी अपनी तरह से देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। पर सेना ही ऐसी है जहां वेटरन के लिए एक अलग विभाग है।

उन्‍होंने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, देवी दुर्गा भी वेटरन हैं। वे साहस और शौर्य दिखाकर ही पूजनीय बने। राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना के कारण ही सीमाएं सुरक्षित हैं। वेटरन डे पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व सम्मान का उत्सव है। पूर्व सैनिक संत के समान हैं। एक संत समाज की उन्नति और समाज का हित चाहता है। इस कसौटी पर पूर्व सैनिक खरे उतरते हैं। उनके लिए जो भी किया जाए वह कम है। यह सरकार की जिम्मेदारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें