Entertainment

SRI: राजकुमार राव की ‘श्री’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव अपने अभिनय के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते है। आज कल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्री’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। ऐसे में आज इस फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म इसी साल मई में रिलीज़ होने जा रही है।

रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म के ऐलान के वक्त से ही दर्शक फिल्म की रिलीज़ डेट इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में दर्शक का इंतज़ार खत्म हो गया है। फिल्म श्री 7 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। सोशल मीडिया पर टी-सीरीज ने फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया। फिल्म पहले किसी और तारीफ को रिलीज़ होने जा रही थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव किए गए।

यूजर्स हुए खुश

टी-सीरीज ने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें राजकुमार राव की फोटो थी। इस photo के साथ उन्होंने लिखा, “श्रीकांत बोला की यादगार यात्रा पर आधारित फिल्म ‘श्री’ 17 मई 2024 को रिलीज होगी”। रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही दर्शक काफी खुश नज़र आ रहे है। इस पोस्ट पर यूज़र्स फिल्म पर प्यार लुटा रहे है। साथ ही राजकुमार राव को बधाई देते हुए फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इन फिल्मों में राजकुमार आएंगे नजर

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस्स्में राजकुमार के साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर एहम भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म टी सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। तुषार हीरानंदानी द्वारा फिल्म को डायरेक्ट किया जा रहा है। इस फिल्म के अलावा राजकुमार ‘स्त्री 2’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘गन्स एंड गुलाब सीजन 2’ आदि प्रोजेक्ट्स में नज़र आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button