National

Rajdhani Express Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस कोच में लगी आग, जलकर पूरी तरह हुआ नष्ट

Rajdhani Express Train Fire: केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) से जुड़ी खबर सामने आ रही है। अचानक इसके एक कोच में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया। ये घटना आज, रविवार 17 मई 2026 को सुबर करीब 5:15 बजे की है। ट्रेन के बी-1 कोच में आग लगी थी।

Rajdhani Express Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस कोच में लगी आग

दरअसल ये घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस दौरान उसमें 68 यात्री सवार थे। राहत की बात ये है कि सभी को सुरक्षित उतार लिया गया। कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। आग लगते ही लोगों पायलट को सूचित किया गया।

पूरा कोच जलकर नष्ट

जिसके बाद ट्रेन को रोक कर करीब 15 मिनट में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग इतनी तेज थी इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि कुछ ही समय में पूरा कोच लकर पूरी तरह नष्ट हो गया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन सुबह करीब 3:45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से निकली। अगला स्टेशन कोटा जंक्शन था।

ट्रेनों की आवाजाही पर रोक

लेकिन उससे पहले ही आलोट के पास कोच में आग लग गई। इस हादसे की वजह से दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेने रोक दी गई। आग लगे कोच को ट्रेन से अलग किया गया। बिजली की सप्लाई बंद की गई। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें