Big NewsNational

मस्जिद के बाहर बवाल!, भीड़ ने किया पथराव, 6 पुलिसवालों के फूट गए सिर, इंटरनेट सेवा बंद

राजस्थान के जयपुर से एक हिंसा की खबर सामने आ रही है। यहांपर चौमू में अचानक हिंसा भड़क उठी। मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दरअसल ये मस्जिद के अतिक्रमण से जुड़ा मामला है।

चौमू में भड़की हिंसा rajasthan violence chomu mosque

दरअसल चौमू में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर ये पूरा विवाद खड़ा हो गया। ये घटना 25 से 26 दिसंबर केबीच की दरमियानी रात की है। आधी रात तीन बजे चोमू में तनाव फैल गया।

मस्जिद के बाहर बवाल

डीसीपी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि “यहां एक कलंदरी मस्जिद है, जहां अतिक्रमण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कुछ लोगों ने लोहे के कोण लगाकर इसे स्थायी रूप से फिर से स्थापित करने की कोशिश की। जब हम इन ढांचों को हटा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हम इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इलाके में शांति है।”

6 पुलिसवालों के फूट गए सिर

बता दें कि इस मामले को शांत करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन विवाद ने विकराल रूप ले लिया था। भीड़ ने पुलिस वालों पर ही पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। जिसमें छह पुलिस वालों के सिर फूटे।

10 पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चौमू में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। जिसके बाद स्थिति अब फिलहाल काबू में है। पुलिस ने इस मामले में 10 पत्थरबाजों को पकड़ा लिया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया।

इंटरनेट सेवा बंद

26 दिसंबर की सुबह से ही चौमू में 7:00 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल 45 सालों से धार्मिक स्थलों के पास सड़क किनारे पत्थर पड़े हुए थे। इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए इन पत्थरों को हटाने का काम किया जा रहा था। इसी के बाद चौमू में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पत्थर हटाने का कमा पूरा हो गया था। लेकिन जैसे ही रेलिंग लगाने का काम किया गया तो कुछ लोगों ने इसपर आपत्ति जता दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button