देहरादून- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा सीट तथा मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की भारी बहुमत से हुई जीत पर प्रशन्नता जाहिर करते हुए पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उपचुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद कर जीत हासिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों को बधाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की भारी मतों से हुई जीत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनावों में मिली भारी विजय से कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
साथ ही सिंह ने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत से साफ हो गया है कि देश की जनता ने केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की सिंधिया सरकार की नीतियों को नकार दिया है। जनता भाजपा के जुमले और झूठे वादों में फंसने वाली नही है।
सिंह ने कहा उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट कर रहे हैं कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।