अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्मों में एंट्री होने जा रही है। वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में है। बता दें की 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामलें में फंस गए थे।
जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ गया था। उनके जीवन का ये सबसे मुश्किल वक्त था। ऐसे में अब खबर आ रही है की इस पर फिल्म बनने जा रही है।
राज पर बन रही फिल्म!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा जेल के अपने समय पर फिल्म बनाने जा रहे है। जेल में बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने जो परेशानी और मुश्किलें उठाई, उन सब चीज़ों को वो बड़े पर्दें पर दिखने का प्लान कर रहे है।
डायरेक्टर का नाम अभी तक डिसक्लोज नहीं किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव तौर पर राज जुड़ें रहेंगे। जिसमें प्रोडक्शन से लेकर फिल्म की स्क्रिप्ट सब कुछ शामिल होंगी।
2021 में गए थे जेल
राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी मामलें में गिरफ्तार हो गए थे। उनके ऊपर आरोप था की वो अडल्ट फिल्में बनाकर हॉटशॉट्स नाम के एक एप से फिल्में डिस्ट्रीब्यूट करते थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जेल में राज ने 63 दिन बिताए। जिसके बाद बैल मिलने पर वो घर आ गए। जेल सेन वापस आने के बाद उन्हें पैपराजी से मुँह छिपाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर भी वो अब ज्यादा एक्टिव नहीं रहते।