Dehradun NewsBig News

देहरादून में बारिश का कहर : बरसाती नाले की चपेट में आई दो बहनें, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. आईएसबीटी चौकी के चंद्रबनी इलाके में बरसाती नाले की चपेट में आकर दो बहनें बह गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआररफ ने एक का रेस्क्यू कर दिया है. जबकि थोड़ी देर बाद दूसरी बहन का भी रेस्क्यू कर लिया है.

किशोरी की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी के चंद्रबनी इलाके में बरसाती नाले की चपेट में आने से दो बहनें बह गई. एक किशोरी की उम्र 15 और दूसरी बहन की उम्र 12 साल है. सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी बहन कृष्णा और छोटी बहन चांदनी का रेस्क्यू कर लिया है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया है अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही शेष अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें