Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन दो जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दो जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 23 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं.

अक्टूबर में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में सुबह ओर शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है. प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आंशिक बादल छाए हुए हैं. खासकर हल्की बारिश ओर बर्फबारी ने सूरज की तपिश को काम कर दिया है. देहरादून का अधिकतम तापमान पहली बार अक्टूबर में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें