Dehradun NewsHighlightRahul Gandhi News

देहरादून में राहुल गांधी की रैली आज, CDS बिपिन रावत का लगाया कटआउट, देखिए मिनट-टू मिनट कार्यक्रम

devbhoomi news

देहरादून : राहुल गांधी आज देहरादून दौरे पर है जहां वो परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी मिली है कि राहुल गांधी सुबह 11 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे परेड ग्राउंड पहुँचेंगे। इसी के साथ दोपहर 12:40 बजे तीर्थ-पुरोहितों के द्वारा राहुल गांधी का अभिषेक किया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 12:50 बजे 1971 युद्ध में शामिल हुए सैनिकों को राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। इसी के साथ राहुल गांधी वीर नारियों को भी सम्मानित करेंगे और शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे। इसी के साथ दोपहर डेढ़ बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज राहुृल गांधी की देहरादून में विशाल जनसभा है। राहुल गांधी परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी की रैली पीएम मोदी की रैली को टक्कर देगी और राहुल गांधी की रैली एतिहासिक होगी।

https://youtu.be/2KTKzgs3lPs

आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम किया गया है. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल का यह पहला दौरा होगा। राहुल की इस रैली से पार्टी चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी। राहुल गांधी की इस रैली को पीएम मोदी की रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें