National

नीली टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने नीले समुद्र में की स्वीमिंग, सीखा मछली पकड़ना

congress rahul gandhi

राहुल गांधी कल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के राज्य केरल पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी की कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि नीले रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी नीले नीले समुद्र में उतरे और उन्होंने मछुआरों से मछली पकड़ने की कला सीखी।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मछुआरों के जीवन को करीब से जानने के लिए उनके साथ समय बिता रहे हैं। Kerala में मछुआरों संग समुद्र में डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल नौका में सवार होकर कोल्लम तट पर समुद्र में गए और मछुआरों से मछली पकड़ाना सीखा। जब मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो राहुल भी मछुआरों के संग समुद्र में उतर गए। राहुल तट पर पहुंचने से पहले काफी देर तक राहुल मछुआरों संग तैरते रहे। इस दौरान राहुल ने मछुआरों से बातचीत भी की। राहुल के साथ जी सुरक्षा अधिकारी भी थे। इससे पहले राहुल ने कहा था कि थी मैं मछुआरों को समुद्र का किसान मानता हूं। देश की रीढ़ की हड्डी किसानों के विरोध में भारत सरकार ने तीन विधेयक पारित किए हैं

Back to top button