
सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है। जिसमें वो डिलीवरी बॉय बनकर घर-घर जाकर ऑर्डर डिलीवर कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट की ड्रेस पहनी हैं। वीडियो में वो स्कूटी पर स्वार होकर डिलीवरी बॉय की तरह पार्सल बांटने के लिए रवाना होते नजर आते हैं। इसी पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
Raghav Chadha बन गए डिलीवरी बॉय, Raghav Chadha Video Viral
दरअसल सोमवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक वीडियो इस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वो ब्लिंकइट डिलीवरी पार्टनर बनकर लोगों के घर ऑर्डर डिलीवर करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो ब्लिंकइट की ड्रेस पहनते है, हेलमेट लगाते हैं और डिलीवरी बैग टांगकर स्कूटी पर स्वार होते है। फिर लोगों के घर पार्सल बांटने जाते है।
क्यों उठाया ये कदम?
बता दें कि राघव ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकी वो डिलीवरी पार्टनर की समस्याओं को जान सकें। वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा कि वो बोर्डिंग रूम से दूर, जमीनी स्तर पर उन्होंने डिलीवरी बॉय के दिन को जिया है।
डिलीवरी पार्टनर की परेशानियों पर पहले भी उठाई आवाज
बताते चलें कि इससे पहले राघव ने साज्यसभा में डिलीवरी की 10 मिनट वाली पॉलिसी और डिलीवरी और गिग वर्कर्स को लेकर आवाज उठाई थी। उनका कहना है कि 10 मिनट की डिलीवरी के चक्कर में डिलीवरी बॉय खुद भी कभी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा है जो सड़कों पर चलते हैं।