Dehradun NewsBig News

करोड़ों रुपए में होना था Radioactive Device का सौदा, सामने आया इस पूर्व IT अफसर का नाम

राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में संदिग्ध रेएम डिवाइस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है आरोपी डिवाइस का करोड़ों में सौदा कर रहे थे, जानकारी है कि करोड़ों की ये डील पूर्व अधिकारी की शह पर हो रही थी, लेकिन करोड़ों के इस खेल पर दून पुलिस ने पानी फेर दिया.

करोड़ों में हो रहा था डिवाइस का सौदा

राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र के ब्रुक एण्ड वुडस सोसाइटी से बरामद हुए रेडियो एक्टिव डिवाइस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को पूछताछ में पता चला की पांच लाख रुपये में खरीदे गए रेडियो एक्टिव डिवाइस को करोड़ों रुपए में बेचने की तैयारी चल रही थी. इस सौदे में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन का नाम भी सामने आया है. जानकारी के लिए बता दें श्वेताभ सुमन वहीं अधिकारी हैं जो आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा काट रहें हैं.

पूर्व अधिकारी श्वेताभ का नाम आया सामने

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पांचों आरोपियों ने इस बात को भी कबूला है कि पूर्व अधिकारी ने उन्हें अपने प्रभावशाली होने का भरोसा दिया. उन्होंने था कहा कि उनके मकान में पुलिस कभी हाथ नहीं डाल सकती. पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि रेडियो एक्टिव डिवाइस चार्ज था. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि RAM का परीक्षण नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन की रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने किया है.

जल्द किया जाएगा मुख्य आरोपी को अरेस्ट

परीक्षण में RAM में तरल पदार्थ होने की बात सामने आई है. डिवाइस में केमिकल की जांच भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर ने की. जांच टीम ने बिना किसी मापदंड के डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग किए जाने की रिपोर्ट दी है. डिवाइस के साथ ही रेडियोग्राफी कैमरा भी मिला है. पुलिस ने आरोपी सुमित पाठक, तबरेज़ आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है. एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी पूर्व अधिकारी श्वेताभ सुमन को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Radioactive Device का इस्तेमाल

बता दें कि बरामद हुए RAM डिवाइस पर मुंबई की भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की मुहर लगी है. RAM का इस्तेमाल मेडिकल फील्ड और बड़ी पाईप लाइन में लीकेज चेक करने में किया जाता है. रेडियो एक्टिव डिवाइस आम लोगों के हाथों में आना मुश्किल है, ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि संवेदनशील डिवाइस आम लोगों तक कैसे पहुंचा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें