Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी : PWD ने बेवजह भेजा व्यापारियों को नोटिस, फिर खुद ही कर दिया रद्द, जानें क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी विभाग द्वारा 900 दुकानों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेजने से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।

व्यापारियों ने किया अधिशासी अभियंता का घेराव

नोटिस भेजने से गुस्साए व्यापारियों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों की अधिशासी अभियंता से तीखी नोंक झोंक भी हुई।

बेवजह परेशान करने का लगाया आरोप

व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से यहां पर उनकी दुकानें हैं। अब अचानक पीडब्ल्यूडी द्वारा उन्हें बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है।

PWD ने किया नोटिस रद्द

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद सभी नोटिस को रद्द कर दिया है। अशोक कुमार का कहना है कि पुराने डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

व्यापारियों ने ली राहत की सांस

नोटिस रद्द होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है की नैनीताल रोड में चौड़ीकरण को लेकर पीडब्लूडी द्वारा यह नोटिस व्यापारियों को भेजा गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें