Big NewsUttarakhand Chamoli News

जोशीमठ में PWD का गेस्ट हाउस ध्वस्त, आवासीय भवन भी जल्द गिराए जाएंगे

JOSHIMATH PWDजोशीमठ में भू-धंसाव की चपेट में आया PWD का गेस्ट हाउस ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से गेस्ट हाउस ध्वस्त कर दिया है।

आपको बता दें कि भू-धंसाव की चपेट में PWD का गेस्ट हाउस आ गया। गेस्ट हाउस में बड़ी बड़ी दरारें आ गईं। इसके बाद अधिकारियों ने आनन फानन में गेस्ट हाउस को खाली कराया और आज गुरुवार को सुबह ही इस गेस्ट हाउस को ध्वस्त करने का काम शुरु हो गया।

वहीं GMVN के गेस्ट हाउस में भी दरारें आ गईं हैं। इस गेस्ट हाउस में कई वैज्ञानिक और अन्य लोग रुके हुए हैं। गेस्ट हाउस को खाली कराया जा रहा है।

वहीं प्रशासन ने दो अन्य होटलों, होटल कॉमेट और स्नोक्रेस्ट को खाली करा लिया है। इन होटलों में भी बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी हैं। जल्द ही इन्हे ध्वस्त किया जाएगा।

होटलों को ध्वस्त करने के बाद अब जल्द ही आवासीय़ भवनों को गिराने का काम भी जल्द शुरु किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें