Big NewsUttarakhand

लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का संशोधित कैलेंडर, देखें किस महीने होगी रद्द परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 32 भर्तियों का संशोधित कैलेंडर सोमवार शाम जारी कर दिया है। जिनमें से नौ भर्तियां कराई जा चुकी है। बता दें नए कैलेंडर में आयोग ने पेपर लीक की वजह से रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया है।

लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का संशोधित कैलेंडर

एई भर्ती परीक्षा 13 से 18 अगस्त के बीच में होगी। लोक सेवा आयोग ने सभी भर्तियों की वर्तमान स्थिति भी बताई है। जिनमें से 15 भर्तियों के प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं। इन भर्तियों में बदलाव होने के बाद ही  विज्ञप्ति  जारी की जाएगी। लोक सेवा आयोग के मुताबिक इस महीने पर्यवेक्षक भर्ती, मानचित्रकार- प्रारूपकार भर्ती का विज्ञापन जारी करने की योजना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button