DehradunBig News

UPSC chairman डॉ. राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, अपने फैसले की बताई ये वजह

उत्तराखंड से इस वक़्त की बड़ी खबर लोक सेवा आयोग से सामने आ रही है। UPSC chairman डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

UPSC chairman डॉ. राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

प्रदेश की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर लोक सेवा आयोग से सामने आ रही है। लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है।

डॉ. राकेश कुमार ने 24 दिसम्बर 2021 को इस पद पर पदभार ग्रहण किया था। राकेश कुमार लगभग डेढ़ साल आयोग के चेयरमैन के पद पर तैनात रहे।

अपने फैसले की बताई वजह

डॉ. राकेश कुमार ने UPSC chairman पद से इस्तीफा देने के पीछे की वजह को व्यक्तिगत कारण बताया है। वो चुनौतियों के बीच आयोग की व्यवस्था पटरी पर लाये थे। बता दें कि डॉ. राकेश कुमार रि.आईएएस हैं। सेवा में रहते हुए उनकी गिनती उत्तराखंड के सख्त अफसरों में होती थी।

डेढ़ साल के कार्यकाल में ये रही आयोग की उपलब्धियां

डॉ. राकेश कुमार डेढ़ साल तक UPSC chairman रहे। उनके कार्यकाल में आयोग ने कई उपलब्धियां हासिल की। प्रदेश में पेपर लीक जैसी घटनाओं के सामने आने के बाद उन्होंने इस बीच पारदर्शी ढंग से 30 परीक्षाएं कराई। जिसमें लगभग चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

पहली बार स्थापित की इंटेलिजेंस यूनिट

डॉ. राकेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान 110 डीपीसी कराकर सैकड़ों के प्रमोशन की राह खोली। इसके साथ ही उन्होंने इंटरव्यू में कोडिंग व्यवस्था को लागू किया। केंद्रीय संस्थानों के 300 से भी ज्यादा एक्सपर्ट्स बुलाए।

आयोग में डबल लेयर वाली गोपनीय शाखा की स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने आयोग में पहली बार इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की। जबकि कैंडिडेट्स के लिए ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम भी स्थापित किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button