Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित, लेकिन इन दफ्तरों में होगा काम


देहरादून : उत्तराखंड में आज बुधवार को तेग बहादुर दिवस के मौके पर शासन द्वारा सावर्जनिक अवकाश घोषित किया गया है। आज बुधवार 8 दिसंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर शासन द्वारा आदेश भी जारी किया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार 8 दिसंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और शैक्षणिक कार्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि इस दिन सचिवालय और विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि इससे पहले यह अवकाश 24 नवंबर को घोषित था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। आज बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
