Dehradun NewsUttarakhand
राजधानी देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक को महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और लिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। एएचटीयू के इंचार्ज एसआइ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें एक लीड मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
देह व्यापर की सूचना पर होटल में छापा
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में दबिश दी, जहां होटल का संचालक भरत सिंह निवासी ग्राम हरगांव तहसील आदिबद्री जिला चमोली वर्तमान निवासी विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
ग्राहक कम आने के चलते उठाया यह कदम- संचालक
आरोपित भरत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने होटल लीज पर लिया हुआ है। फ्लाईओवर के नीचे होटल होने के कारण ग्राहको काम आते हैं, इसलिए उसने होटल के कमरे देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए।