Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन अफसरों का प्रमोशन, DIG से बनाया IG, आदेश जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने गुरुवार को 2006 बैच के चार आईपीएस अफसरों को आईजी पद पर पदोन्नति दे दी है। गृह विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

इन चार अफसरों को बनाया IG

बता दें आदेश के अनुसार प्रमोशन मिलने वाले अफसरों में डीआईजी अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले, राजीव स्वरूप और स्वीटी अग्रवाल शामिल हैं। ये चारों आइपीएस एक जनवरी 2024 से आइजी बन जाएंगे। स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफ़ार्मा पदोनत्ति दी गई है।

वहीं 2010 बैच के IPS अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी से DIG पद पर पदोन्नति देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 2011 बैच के IPS मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को भी एक जनवरी से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें