Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस के मुद्दे पर प्रियंका गांधी भी हुई सक्रिय, हरीश रावत से की फोन पर बात!

Indian National Congressदेहरादून : सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस के मुद्दे पर प्रियंका गांधी भी सक्रिय हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रियंका और राहुल गांधी से हरीश रावत की फोन पर बात हुई है। कांग्रेस आलाकमान हरीश रावत की नाराजगी पर उनसे बात करेगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हरीश रावत से संपर्क किया है।

कांग्रेस में मचे घमासान के चलते हरीश रावत का आज का हरिद्वार का दौरा रद्द हो सकता है। बता दें कि आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में भी हरीश रावत के कई कार्यक्रम थेय़ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर चुके हैं। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आज शाम होने वाली चुनाव संचालन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली बुलाए गए हैं। फिलहाल शाम तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे। कल सुबह 10 बजे एआईसीसी में बैठक होगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली तलब किया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस में मचे बवाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली बुलाए गए हैं। साथ ही प्रीतम सिंह और हरीश रावत भी दिल्ली जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें