Entertainment

Priyanka Chopra का ‘फिल्मी’ करवा चौथ! पति निक जोनस के साथ तस्वीरें की शेयर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिका के फेमस सिंगर निक जोनस से हुई है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी अभिनेत्री ने करवा चौथ का व्रत (Priyanka Chopra Karwa Chauth) रखा। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने करवा चौथ के व्रत और पूजा की फोटोज शेयर की है। इस दौरान उन्होंने परफेक्ट इंडियन दुल्हन की तरह लंदन में अपना व्रत खोला।

प्रियंका ने फिल्मी अंदाज में खोला व्रत

प्रियंका ने लंदन में रहकर भी रिति रिवाजों के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने सभी नियमों का पालन किया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने फोटोज शेयर की है। जिसमें उनके हाथ में पूजा की थाली नजर आ रही हैं। इस दौरान निक जोनस उन्हें ग्लास से पानी पिलाकर व्रत खुलवाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के हाथों में भी छलनी और दिया नजर आ रहा है। तो वहीं अन्य फोटो में उनके हाथ में लेटर नजर आ रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फोटोज शेयर कर लिखा ये

सोशल मीडिया पर लोग उनकी इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने करवा चौथ पर महिलाओं को हैप्पी करवा चौथ विश किया। उन्होंने पोस्ट की गई फोटो में लिखा, “येस, मैं फिल्मी हूं।” बता दें कि प्रियंका ने ब्रिटेन के लंदन से ये ये तस्वीरें शेयर की हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button