Dehradun NewsBig News

निजी स्कूल के वैन चालक ने की 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़, पास में बैठाकर करता था गंदी हरकत

देहरादून के निजी स्कूल की वैन में 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

निजी स्कूल के वैन चालक ने की 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 12 साल की बेटी स्कूल वैन से आना जाना करती है. महिला ने वैन चालक पर आरोप लगाया कि ड्राइवर उनकी बेटी को अपने पास बैठाकर गलत नियत से छेड़ता था. जिसके बाद से उनकी बेटी परेशान रहने लगी थी.

पुलिस ने किया आरोपी चालक को अरेस्ट

महिला ने जब बेटी से परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने अपनी मां को आप बीती सुनाई. बेटी ने बताया कि स्कूल आते और जाते वक्त वैन चालक उसके साथ गन्दी हरकत करता है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें