UttarakhandBig NewsDehradun News

सगाई के अगले दिन ही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, बस चालक ने मारी टक्कर

सगाई के अगले दिन ही यूनिवर्सिटी जा रही ग्राफिक एरा की शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षिका अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रही थी। सामने से आई रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बस चालक ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर

जानकारी के मुताबिक एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि गुरुवार सुबह हरिद्वार बाईपास पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवती खून से सनी सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी। पास में ही महिला की स्कूटी क्षतिग्रस्त और रोडवेज की बस खड़ी थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

सगाई के अगले दिन ही शिक्षिका की मौत

युवती की पहचान प्रीति जगूड़ी (25) पुत्री जयप्रकाश जगूड़ी निवासी अजबपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एसओ ने बताया कि युवती ग्राफिक एरा विवि में नर्सिंग की शिक्षक थी। बुधवार को ही उनकी सगाई हुई थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी सुबह आठ बजे घर से विवि के लिए निकली थी।

हरिद्वार बाईपास पर सड़क पार करने लगीं। इस बीच आईएसबीटी की और जा रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्दनाक हादसा कैद हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें