Big NewsHaridwar News

तबियत बिगड़ने के चलते जेल में कैदी की मौत, जेल प्रशासन में हड़कंप

हरिद्वार जिला कारगर में धोखाधड़ी मामले में बंद विचारधीन कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

अचानक तबियत बिगड़ने से कैदी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बृजपाल चौहान निवासी मेरठ को धोखाधड़ी मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पांच सितंबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। सोमवार शाम बृजपाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बता दें कैदी की मौत के बाद से ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें