HighlightRudraprayag News

नशे में धुत होकर स्कूल आया प्रधानाचार्य, डीएम ने कर दिया सस्पेंड

suspended

 

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज क्वीलाखाल के प्रधानाचार्य पर नशे में धुत होकर छात्र -छात्राओं और कर्मचारियों पर बदसलूकी करने के आरोप है। मामले की शिकायत मिलने पर हरकत में आए जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश सीईओ को दे दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानाचार्य पिछले कई समय से नशे में धुत होकर स्कूल आता था। इस दौरान प्रधानाचार्य पर छात्र -छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हिंसक व्यवहार करने के आरोप हैं।

पीड़ित छात्र छात्राओं और कर्मचारियों ने जब परेशान होकर धरना प्रदर्शन किया तो डीएम को सख्त रवैया अपनाते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित करने के आदेश देने पड़े।

वही इस मामले में डीएम ने कहा कि विद्यालय के मुखिया के शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करना माफी लायक नहीं है। उन्होंने प्रधानाचार्य को निलंबित करने के साथ साथ मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें