UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

प्रधानाचार्य ने लगाई स्कूल में तिलक लगाने से रोक, अभिभावकों ने की BEO से प्रिंसिपल को हटाने की मांग

उधमसिंह नगर के एक स्कूल में तिलक लगाने और कलावा पहनने का मामला कोतवाली तक जा पंहुचा। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानचार्य पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

प्रधानाचार्य ने लगाई स्कूल में तिलक लगाने से रोक

आक्रोशित अभिभावकों ने बाजपुर में स्थित जीआईसी में तैनात प्रधानाचार्य मोहम्मद अंसारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 21 अगस्त को मौखिक रूप से विद्यार्थियों को स्कूल में तिलक और कलावा बांधकर विद्यालय नहीं आने के लिए कहा था।

अभिभावकों ने की BEO से प्रिंसिपल को हटाने की मांग

अभिभावकों ने मामले को लेकर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मिलकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा अभिभावकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाने की मांग की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें