Dehradun NewsHighlight

आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, द्रौपदी मुर्मू ने दिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश

देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारियों को जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं.

आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर आज राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश के बाद देहरादून में स्थित 186 साल पुराने राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है.

21 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है राष्ट्रपति आशियाना

21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले राष्ट्रपति आशियाना के परिसर का इस्तेमाल वर्तमान में राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड द्वारा किया जा रहा है. शनिवार को हुई उच्च अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे. इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें