Big NewsDehradun News

पंतनगर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर पंतनगर पहुंच गई है। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया।

पंतनगर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विशेष विमान से पंतनगर पहुंच गई है। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद वो शाम 4.40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी।बता दें आज राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा। रात्रि भोजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राष्ट्रपति भवन में ही करेंगी।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से पंतनगर पहुंचेंगी
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगी
  • शाम 4.40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति
  • रात्रि विश्राम देहरादून में करेंगी राष्ट्रपति
  • राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • राष्ट्रपति आठ नवंबर को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जाएंगी
  • बुधवार को राष्ट्रपति जीटीसी हेलीपेड देहरादून से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ के लिए रवाना होंगी
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • सुबह 11:40 पर बदरीनाथ से श्रीनगर के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति
  • यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी
  • 9 नवंबर को पुलिस लाइन में सुबह 9.30 बजे राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी राष्ट्रपति
  • इसके बाद दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी
  • दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए होगी रवाना

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें