Big News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, सीएम धामी भी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, सीएम धामी भी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

Yogita Bisht
1 Min Read
राष्ट्रपति बद्रीनाथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Badrinath

श्रीनगर गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

बता दें कि बद्रीनाथ दर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

Badrinath

यहां महामहिम को पहाड़ी खाना परेसा जाएगा। उन्हें झंगोरे की खीर के साथ ही मंडुए की रोटी, राई, पालक, मेथी से बनी कफली, पहाड़ी चटनी और पहाड़ी ककड़ी का रायता भी परोसा जाएगा।

Badrinath
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।