Haridwar NewsUttarakhand

पेपर लीक से जुड़े 56 उम्मीदवारों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी, 2 कर्मचारी निलंबित

paper leak

बेरोजगार युवाओं के कल हंगामे के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके बाद उन सभी लोगों को ब्लैक लिस्ट कर उनकी सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

दो कर्मचारी निलंबित

लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के आरोप में जेल गए दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नामों की सूची उपलब्ध कराई गई है। लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती के पेपर लीक में शामिल 44 अभ्यर्थियों की पहचान हो गई है।

पुराने पेपर नष्ट

लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के आरोपी संजीव चतुर्वेदी की देखरेख में पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के पेपर तैयार किए गए थे, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। इस साल किसी भी परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्माण में संजीव चतुर्वेदी की भूमिका नहीं रही। आयोग ने संजीव के कार्यकाल के पेपर नष्ट कर दिए है। इसके बाद आयोग ने नए पैनल से नए प्रश्नपत्र बनाने का काम शुरू कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें