UttarakhandBig News

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, ये रहेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 और 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा जोरो शोरों से तैयारियों में जुट गई है।

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री मोदी का 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के अंतर्गत नारायण आश्रम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले दिन वह चीन सीमा से सटी आइटीबीपी की चेकपोस्ट में जवानों के साथ कुछ समय बिताएंगे।

जिसके बाद पीएम वहां से कैलाश पर्वत के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके बाद उनका पिथौरागढ़ में सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के निवासियों से संवाद और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

हालांकि प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलना अभी बाकी है। लेकिन पार्टी ने उनके दौरे को देखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कहा की प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आना हमारे लिए एक उत्सव होता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें