HighlightUttarakhand

मानसून सत्र की तैयारियां शुरू, जल्द की जाएगी सत्र के समय व स्थान की घोषणा

अगस्त में मानसून सत्र का आयोजन कराया जाएगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए विधानसभा सचिवालय में तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मानसून सत्र के तारीख और स्थान की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

मानसून सत्र की तैयारियां शुरू

मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान तो अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैबिनेट ने सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि विधानसभा सचिवालय हमेशा तैयार रहता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस भी तारीख का सरकार निर्णय लेगी हम पूरी तरीके से उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 423 के करीब प्रश्न आए हैं और अभी आते रहेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें