National

चार दिन बाद भक्तों के बीच पहुंचे Premanand Maharaj, भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Maharaj Darshan News: आखिरकार अपने भक्तों को प्रेमानंद महाराज जी ने दर्शन दे ही दिए। देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु गुरुवार यानी आज भी प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। बताते चलें कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से चार दिनों से प्रेमानंद किसी से नहीं मिल रहे थे। ऐसे में चार दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महाराज जी ने भक्तों को दर्शन दे दिए। जिससे उनका दिन बेहद खास हो गया। जैसे ही वो आश्रम के बाहर निकले तो राधे-राधे के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

चार दिन बाद भक्तों के बीच पहुंचे प्रेमानंद महाराज Premanand Maharaj Darshan News

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाकर श्रद्धालु की आंखों में खुशी के आंसू झलक आए। जैसे ही आज पता चला कि प्रेमानंद जी आज भक्तों को दर्शन देंगे। वैसे ही उनके आश्रम और परिक्रमा मार्ग के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हीट वेव के बीच श्रद्धालु दर्शनों के इंतजार में घंटो बैठे रहे।

अब भक्त नहीं कर पाएंगे Premanand Maharaj के दर्शन! आश्रम के अंदर सबकुछ ठीक?

Premanand Maharaj Padyatra Suspended

बताते चलें कि वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। ऐसे में आश्रम ने इसी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था। कुछ दिनों के लिए उनकी रात्रि पदयात्रा बंद कर दी गई। प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को देखते (Premanand ji Maharaj Health Update) हुए रात वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही एकांतिक दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। इस खबर के बाद भक्तों में मायूसी छा गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें