Haridwar NewsRoorkee News

रुड़की में रिश्वत मांगना पड़ा भारी!, PRD कर्मी को विजिलेंस टीम ने दबोचा

हरिद्वार के रुड़की से रिश्वत मांगने का मामला सामने आ रहा है। यहां रिश्वत ल मांगने के आरोप में एक पीआरडी कर्मी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तहसीलदार कार्यालय में पेशकार का कार्य देख रहा था। ऐसे में वो जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।

रुड़की में PRD कर्मी ने मांगी 4500 की रिश्वत

दरअसल शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तहसीलदार कार्यालय रुड़की में काम करने वाले पी.आर.डी. संदीप कुमार ने शिकायतकर्ता की बहिन की जमीन के दाखिल खारिज को रजिस्टर में चढ़वाने के एवज में 4500 रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत पर हुआ एक्शन, विजिलेंस ने दबोचा

शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जिसके बाद थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आज यानी 19 जून को संदीप कुमार को रिश्वत की मांगने और रिश्वत की धनराशि को प्राप्त कर अज्ञात व्यक्ति को दे कर भगा कर साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें