Entertainment

Kalki 2898 AD Trailer: अभी करना होगा और इंताजर, प्रभास की फिल्म का ट्रेलर इतने बजे होगा रिलीज

साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और दीपिका(Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी'(Kalki 2898 AD) खबरों में बनी हुई है। साइंस फिक्शन इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। मेकर्स भी आए दिन फिल्म से जुड़ें अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। मेकर्स 10 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Kalki 2898 AD Trailer) कर रहे है। लेकिन फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

कब होगी रिलीज? (Kalki 2898 AD Release Date)

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म Kalki 2898 AD का एक प्रोमो वीडियो जारी किया था। जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी एहम भुमका में नज़र आएंगे। ये फिल्म 27 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी। ऐसे में रिलीज़ से पहले फिल्म का ट्रेलर शेयर किया जाएगा।

इस समय रिलीज होगा ट्रेलर ? (Kalki 2898 AD Trailer)

कल्कि 2898 AD का ट्रेलर 10 जून को शाम सात बजे जारी किया जाएगा।

Kalki 2898AD

प्रभास ने फिल्म का पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी दी है। पोस्टर में वॉर सीन दिखाया गया है। हालांकि, किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button