Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर बन सकते हैं पोस्टल बैलेट, जानें किस सीट में कितने हैं

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान सामने आने लगे हैं। चुनाव में इस बार 91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट हार-जीत में गेमचेंजर बन सकते हैं। बता दें ये पोस्टल बैलेट चुनाव नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे।

गेमचेंजर बन सकते हैं पोस्टल बैलेट

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार कुल 27,156 कर्मचारियों ने मतदान से एक दिन पहले तक पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला था। इसी तरह 85 से अधिक आयु व दिव्यांग श्रेणी में 12,670 वोट पड़े हैं। बता दें 52,053 सैन्य वोट हैं, जो दो जून तक मिल चुके थे।

91 हजार से अधिक सामने आ चुके हैं पोस्टल बैलेट

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 91, 879 पोस्टल बैलेट अब तक सामने आ चुके हैं, जिनकी संख्या अभी बढ़ सकती है। हर टेबल पर अधिकतम 500 पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। बता दें टिहरी सीट में 18,392 पोस्टल बैलेट हैं। तो गढ़वाल सीट में 28,342 उधर अल्मोड़ा में 21,789 तो हरिद्वार में 11,019 हैं। जबकि नैनीताल में 12,337 पोस्टल बैलेट हैं।

पांचों लोकसभा सीट में भाजपा आगे

टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह 61,575 वोटों से आगे।
गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी 56,384 वोटों से आगे।
अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा 107633 वोटों से आगे।
हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत 26,463 वोटों से आगे।
नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट 1,78359 वोटों से आगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें