highlightDehradun

राम मंदिर पर सियासत, महेंद्र भट्ट के ब्राह्मण कुल में पैदा होने को करन माहरा ने बताया दुर्भाग्य

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश में इन दिनों सियासत चल रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। करन माहरा ने कहा है कि महेंद्र भट्ट का ब्राह्मण कुल में पैदा होना दुर्भाग्य है।

महेंद्र भट्ट का ब्राह्मण कुल में पैदा होना दुर्भाग्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ब्राह्मण कुल में पैदा हुए ये उनका सौभाग्य है। लेकिन ब्राह्मण समाज का ये दुर्भाग्य है कि महेंद्र भट्ट जैसे उनके कुल में पैदा हुए। यह बड़ा बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिया है। कहा कि सनातन ध्वज के धर्म रक्षक शंकराचार्य के बताए रास्ते को गलत बताए वो कैसे ब्राह्मण कुल में पैदा हुए।

रामनवमी का कर लेते इंतजार

माहरा ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन की इतनी जल्दी क्या थी जब निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामनवमी आने वाली थी उसका ही इंतजार कर लेते। करन माहरा ने ये प्रतिक्रिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर दी जिसमे भट्ट ने कहा था कि कांग्रेस के शंकराचार्य राम मंदिर उद्घाटन में नहीं आ रहे हैं। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button