Big News : गाय पर छिड़ी सियासत, कांग्रेस ने उठाया कांजी हाउस का मुद्दा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गाय पर छिड़ी सियासत, कांग्रेस ने उठाया कांजी हाउस का मुद्दा

Yogita Bisht
5 Min Read
congress flag uttarakhand news

प्रदेश में अब गाय को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने देहरादून के कांजी हाउस का मुद्दा उठाया है। इस बारे में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि गौ माता के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा गायों की दयनीय स्थिति नहीं देख रही है। भाजपा अंदर से एकदम खोखली है

कांग्रेस ने कांजी हाउस का किया औचक निरीक्षण

कांग्रेस ने आज देहरादून स्थित कांजी हाउस के औचक निरीक्षण किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि एक महिला उनके पास आई थी। जिसने उन्हें बताया कि नगर निगम प्रशासन ने उसकी गाय पकड़कर कांजी हाउस में डाल दी है और छोड़ने के बदले ₹9000 मांगा जा रहा है और उसने ₹9000 देने मैं असमर्थता जाहिर की।

जिसके बाद राजपुर से कांग्रेस की पार्षद और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ने नगर निगम द्वारा नियुक्त डॉक्टर तिवारी से दूरभाष पर बात की और बताया कि महिला के पास 9000 देने के लिए नहीं है तो डॉक्टर तिवारी ने कहा कि हमने कांजी हाउस में तीन-चार दिन तक उस गाय की सेवा की है उसको भोजन कराया है उसके एवज में 9000 देने ही पड़ेंगे। जिसेक बाद कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने कांजी हाउस का औचक निरीक्षण किया।

कांजी हाउस में गौ माताओं की स्थिति अत्यंत दयनीय

दसौनी ने बताया कि वहां पहुंचकर जो नजारा था वो बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था। गौ माताओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। आधा दर्जन से अधिक गौ माता मरी पड़ी हुई थी और उनके ऊपर मक्खियां भिनभिना रही थी। उसके अलावा चार से पांच गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिन्हें बहुत खून बह रहा था और जख्म बहुत गहरे थे। जख्मों को देखकर यह साफ पता लगाया जा सकता था कि उनका कोई तीमारदारी या इलाज नहीं की गई है।

गायों को ना पानी दिया जा रहा था ना चारा

गौमाता कांजी हाउस में भूख से भी तड़पती भी देखी गई। पानी और भूसे के लिए बनाए हुए कुंड एकदम खाली थे। केयरटेकर से पूछने पर उसने भूसे का आर्डर दिए जाने की बात कही। कांजी हाउस के लिए नियुक्त वेटरनरी डॉक्टर से जख्मी गायों का पूछा तो उन्होंने अपने पास एडवांस दवाई इंजेक्शन ना होने की बात कही।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अब नगर निगम ने भी गौ माताओं को उगाही का केंद्र बना दिया है। गरीब लोगों की गायों को उठाकर कांजी हाउस में पटक दिया जाता है। जहां उनकी कोई देखरेख नहीं की जाती और ना उनके जख्मों का और उनकी भूख का इंतजाम किया जाता है। मरी हुई गायों को दफनाने तक की जहमत नगर निगम नहीं उठा रहा है। गौ माताओं को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा की सरकार को कहा कि जनता को हर बार चुनाव के दौरान गौ माता की रक्षा के दावे और वादे करने वाली भाजपा अंदर से एकदम खोखली है। जो महापाप गौ माताओं की दुर्दशा करने का भाजपा ने किया है उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

गरिमा माहरा दसौनी ने शासन एवं प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक हफ्ते के अन्दर काजी हाऊस के हालात नही सुधरे तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरदार तरीकेे से उठाकर गौ माता की दुहाई देने वाले लोगों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम करेगी।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने आरोपों को नकारा

वहीं इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि सभी आठ जानवर जो हैं उन्हें सूचना के द्वारा प्राप्त हुए हैं जोकि गंभीर अवस्था में हमें मिले हैं उनमें से काफी गाय गंभीर रूप से चोटिल हैं। जो कि वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद उन्हें कांजी हाउस लाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चारे की तो सुबह का चारा सभी पशुओं ने खा दिया गया था और शाम का चारा 3:30 या 4:00 बजे के बाद पशुओं को दिया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी कहा कि हमारा कांजी हाउस का शेड पूरी तरीके से सीसीटीवी लेस है। हमने 21 दिन का बैकअप भी सीसीटीवी के लिए रखा है। अगर कोई भी जानकारी लेनी होगी तो हम अपना सीसीटीवी दिखाने के लिए तैयार हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।